रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी में शामिल अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
सगाई में खेल और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं। ग्लैमर और गरिमा से सजी इस शाम में रिंकू और प्रिया की जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया।
मेन्यू भी कपल की पसंद के अनुसार, खास तौर पर डिजाइन किया गया था। प्रिया ने अपनी पसंद का बंगाली रसगुल्ला और काजू पनीर रोल को मेन्यू में शामिल कराया, जबकि रिंकू की पसंदीदा पनीर टिक्का और मटर मलाई को भी खास तौर पर परोसा गया।
कार्यक्रम में खास मौजूदगी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सांसद जया बच्चन और डिंपल यादव की भी रही।
यह भी पढ़ें: पिंक लहंगे में प्रिया तो सिल्वर शेरवानी में नजर आए रिंकू सिंह, देखें सगाई की तस्वीरें