चकबंदी में घुसकोरी व धांधली होने को लेकर उतरगांवा के किसानों का कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन सातवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान निष्पक्ष चकबंदी कराने और मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की। साथ ही विभिन्न मांगों से संबंधित 17 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
किसानों ने कहा कि चकबंदी विभाग द्वारा मनमानी ढ़ंग से गांव चकबंदी कर रहे हैं। किसी के रकबे को कम और किसी के रकबे को अधिक नापने का कार्य किया जा रहा है। रकबे के अनुसार भूचित्र नहीं बनाया जा रहा है। जिससे किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। धरने में सुशील पाल, रामधनी मौर्य, नगीना यादव, आशा मौर्य, संजय मौर्य, कतवारु मौर्य आदि किसान मौजूद रहे।