फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट निर्धारण के विरोध में आज से हड़ताल पर रहेंगे रिक्शा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रूट निर्धारण के विरोध में ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा चालकों ने सोमवार से पांच दिन तक हड़ताल का निर्णय लिया है। रविवार को ऑटो और ई-रिक्शा चालक संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

टीडी कालेज रोड स्थित संगठन के जिला कार्यालय पर रविवार को आयोजित बैठक में रिक्शा चालकों ने कहा कि जाम से निपटने के नाम पर जिला प्रशासन की ओर से रिक्शा चालकों के लिए किए गए रूट निर्धारण से उनकी आमदनी कम हो गई है। यही हाल रहा तो रिक्शा चालक भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश गिरी बाबा ने कहा कि अगर जिला प्रशासन को रूट निर्धारण करना ही है तो जो रूट संगठन की ओर से सुझाया गया था उसे अमल में लाना चाहिए। जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित कई रूट इतना लंबा हो गया है कि किराया अधिक होने के कारण सवारियां रिक्शे पर नहीं बैठ रही हैं। मिसाल के तौर पर देखें तो बदलापुर पड़ाव से रोडवेज जाने के लिए मछलीशहर पड़ाव, नईगंज तिराहे होते हुए पालिटेक्निक, वाजिदपुर से जेसीज का रुट निर्धारित किया गया है। जबकि इतनी दूरी जितने समय में ई रिक्शा से तय होगी उससे कहीं कम समय में लोग ओलंदगंज के रास्ते पैदल रोडवेज पहुंच जाएंगे। इसी तरह सभी रुट निर्धारण में खामियां हैं। उन्होंने कहा कि बार बार मिन्नतों के बाद भी प्रशासन ने उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जिससे संगठन ने 19 जुलाई से 23 जुलाई तक हड़ताल का निर्णय लिया है। अध्यक्ष ने कहा है कि इस दौरान कोई भी रिक्शा चालक कहीं सड़क जाम या प्रदर्शन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें