फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों की तलाश में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार के पास शनिवार को दोपहर एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई 65 हजार रुपये लूट के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

रविवार को एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार, सीओ क्राइम जितेंद्र दुबे, एसओजी प्रभारी आदेश त्यागी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने घटना स्थल के इर्द गिर्द के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। नकाबपोश बदमाशों की कद काठी के आधार पर उनकी तलाश में दर्जनों स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। सरपतहा थाना क्षेत्र के भगासा गांव निवासी परीक्षित सिंह पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। शनिवार को दोपहर दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर 65 हजार रुपये लूटकर सुल्तानपुर की तरफ फरार हो गए थे। मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी ने बदमाशों का जल्द से जल्द सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम को हिदायत दी है। सीओ क्राइम जितेंद्र दुबे का कहना है कि घटना में केस दर्ज कर पुलिस टीम छानबीन में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें