फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल रिटायर्ड होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी जलालपुर मार्ग स्थित खर्गसेनपुर पुल के पास चकरामनगर में गुरुवार की शाम बेकाबू ट्रक के धक्के से घायल रिटायर्ड होमगार्ड की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुरूवार की सायं उदयचन्दपुर निवासी होमगार्ड राजपति (65) अपने भतीजे कमल के साथ बाइक से ताड़ी नेवादा स्थित अपनी बहन के घर से तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर लौटते समय खर्गसेनपुर पुल के पास चकरामनगर पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से रहे अनियंत्रित ट्रक के धक्के से 15 फुट नीचे खाई में गिरकर बुरी तरह घायल हो गए थे। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने पर राजपति को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल से भी घायल राजपति को शुक्रवार को ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर किया गया। वाराणसी जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गयी। शव को लेकर परिजन थाना पहुंच गए। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें