फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ ने बदला ठिकाना कंधी गांव में मिले पैर के निशान

विज्ञापन
41- सिकरारा के शाम को कन्धी घाट पर ड्रोन से तेंदुवे की निगरानी करती टीम। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बरईपार। तेंदुआ को पकड़ने के लिए सोनपुरा गांव में ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम ने जंगल खेत खलिहान तक खोज डाला लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी तेंदुए को पता नहीं चला। शुक्रवार को दोपहर में सूचना मिली की महराजगंज ब्लॉक के सई नदी के किनारे बसे कंधी गांव में उसके पद चिन्ह देखे गए। बरसठी वन रेंज के दरोगा विशाल सिंह ने बताया कि यह तेंदुए के ही पैर के निशान हैं। संभावना है कि तेंदुआ इसी गांव के जंगल में कहीं छुपा है। कंधी गांव में लगाकर लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र का जंगल पड़ता है। तेंदुआ वहां सुरक्षित टिकाना बना सकता है। तेंदुए के पद चिन्ह कंधी गांव में देखे जाने के बाद अगल बगल के गांव में दहशत का माहौल है। वन रेंज के अधिकारी और कर्मचारी ड्रोन, पिंजरा, जाल आदि लेकर कंधी गांव में पहुंच चुके हैं। तेंदुए की खोज जारी है। अभी तक विभाग मानकर चल रहा था कि सोनपुरा गांव से तेंदुआ भाग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें