फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में लावारिश हालत में ट्रामा सेंटर को छोड़कर गायब रहे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल रविवार की रात दस बजे ट्रामा सेंटर हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां ट्रामा सेंटर पूरी तरह से लावारिस हाल में मिला। ट्रामा सेंटर के सभी दरवाजे और खिड़कियां खुले थे। एसी चालू थी। कोई भी चिकित्सक एवं सुरक्षा गार्ड मौके पर मौजूद नहीं था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के अंदर जाकर देखे तो सभी सामान अस्त-व्यस्त स्थिति में थे। ऑक्सीजन सिलेंडर ट्रामा सेंटर में नहीं था। ट्रामा सेंटर के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। इतना ही नहीं, ट्रामा सेंटर के फ्रीज में रखे दो इंजेक्शन थे, लेकिन वे एक्सपायर हो चुके थे। इमरजेंसी ट्रेन में रखी दवाएं भी खराब हो चुकी थी। हालांकि 15 मिनट बाद नर्सिंग असिस्टेंट मौके पर आए तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद इन्होेंने न र्सिंग असिस्टेंड से उनने कार्यों की बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि निरीक्षण में ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों के द्वारा अपने कार्यों में घोर लापरवाही बरती जा रही है। शासन की मंशा के विपरीत किया जा रहा है। संसाधनों का न तो देखभाल और न उपयोग किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में ट्रामा सेंटर हाउस के चिकित्सकों एवं स्टाफ के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें