फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक व प्रधानाचार्य समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंधक व प्रधानाचार्य समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के सुभाष इंटरमीडिएट कालेज कटवार में वित्तीय अनियमितता को लेकर विद्यालय के संस्थापक सदस्य ने प्रबंधक, प्रधानाचार्य, कोषाध्यक्ष समेत पांच लोगों पर कोर्ट के आदेश पर करोड़ों रुपये धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र कुमार यादव सुभाष इंटरमीडिएट कालेज कटवार का संस्थापक सदस्य हैं। विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष उमेश चंद यादव, और प्रबंध समिति के सदस्य रमेश चंद यादव और संदीप सिंह पर आरोप लगाते हुए अप्रैल माह में बरसठी पुलिस थाना में शिकायत किया था कि यह हाई स्कूल तक सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय है। एमडीएम खाते का लगभग 20 लाख रुपये प्रबंधक और सदस्य मिलकर निकाल लिए, जबकि उक्त खाता का संचालन केवल प्रधानाचार्य द्वारा ही है। इसके साथ पत्रिका खाता और विद्यालय के अन्य खातों से प्रबंधक, प्रधानाचार्य, कोषाध्यक्ष सदस्य मिलकर अलग -अलग समय में काफी धनराशि निकाल लिए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विद्यालय के बाइलॉज एवं विधिक व्यवस्था वित्तीय हस्त पुस्तिका में निहित प्राविधानों के विरुद्ध किया गया है। पुलिस के साथ उच्चाधिकारियों के यहां शिकायत न सुनने पर अप्रैल माह में कोर्ट की शरण लिया जिसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया।प्रबंधक, प्रधानाचार्य, कोषाध्यक्ष और प्रबंध समिति के दोनों सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें