फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतकर्ता को सम्मान दें और गुणवत्तापूर्ण समाधान करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के नोडल अधिकारी और कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित आईजीआरएस पोर्टल और संपूर्ण समाधान दिवस पर मिली शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को सम्मान दें। उनकी बातें ध्यान से सुनकर समाधान कराएं। वरासत के आवेदनों का जल्द निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने एसपी से समाधान दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस व आइजीआरएस पोर्टल पर पुलिस से संबंधित शिकायतों का निपटारा एक हफ्ते में करने कहा। कहा कि थानों में फरियादियों से सद्व्यवहार से पेश आना चाहिए। नोडल अधिकारी ने कुछ शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर समस्या के समाधान की हकीकत भी जानी। कहा कि विद्युत विभाग में बिना कनेक्शन के बिजली बिल आने की शिकायत काफी आ रही हैं। जिस उपभोक्ता के यहां विद्युत कनेक्शन नहीं है, उसे कत्तई बिल नहीं भेजा जाना चाहिए। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से नहरों की सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा। हिदायत दी कि सिल्ट सफाई ठीक से नहीं होने पर भुगतान नहीं किया जाएगा बैठक में डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी राजकरन नैय्यर, सीडीओ अनुपम शुक्ला, एडीएम रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें