क्षय रोगियों को ठीक कराकर उन्हें सामान्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धर्मापुर ब्लाॅक के क्षय रोगियों को पोषण पोटली बांटी गई। मालती देवी शिक्षण संस्थान परिसर में हुए इस कार्यक्रम में क्षय रोगियों को पोषण पोटली देने के साथ ही उन्हें क्षय रोग से मुक्ति का संकल्प भी दोहराया गया।
अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिरार की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा क्षय रोगियों को क्षय रोग से मुक्ति दिलाई जाए। प्रधानमंत्री के 2025 तक भारत से क्षय रोग उन्मूलन के लक्ष्य को पर भी चर्चा हुई। कहा कि प्रत्येक टीबी रोगी को दवाइयों के साथ कुछ पोषण सामग्री की आवश्यकता होती है। हम टीबी मरीजों को पौष्टिक सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। एक माह तक मरीज को देने के बाद हम उनकी मॉनीटरिंग भी करते हैं। सचिव ममता गुप्ता ने बताया कि टीबी रोगियों को गोद देने की प्रक्रिया जारी है। मीडिया प्रभारी ज्ञान चंद गुप्ता ने भी संबोधित किया। शिक्षा समिति के सदस्य एनके प्रजापति ने भी संबोधित किया।