फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सेहत के लिए जानलेवा है तंबाकू का सेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब मेन की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नगर के एक होटल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें तंबाकू और उसके उत्पाद के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। संस्था के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि तंबाकू न केवल स्वास्थ को प्रभावित करता है बल्कि पर्यावरण को भी कई तरह से प्रभावित करता है। एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि मुंह से लेकर दिमाग तक, तंबाकू धीरे-धीरे पूरे शरीर को खोखला कर देता है। तंबाकू के सेवन से दांत-मुंह से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं। फेफड़ों में कैंसर, लिवर कैंसर, मुंह का कैंसर, कोलन कैंसर और गर्भाशय का कैंसर होने का जोखिम भी बना रहता है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कपूर ने कहा कि सेहत के लिए तंबाकू का सेवन जानलेवा हो सकता है। डॉ. मदन मोहन वर्मा ने कहा कि इस वर्ष की थीम- ''हमें भोजन की आवश्यकता है, तंबाकू की नहीं'' है। अरुण त्रिपाठी ने तंबाकू का सेवन बंद करने की अपील की। मनोज चतुर्वेदी व अजय आनन्द ने कहा कि तंबाकू तमाम तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा रहा है। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस दौरान अशोक मौर्य, राजीव श्रीवास्तव, शकील अहमद, अनिल वर्मा, राम कुमार साहू, मिदहत फातमा, हेमा श्रीवास्तव, सुधारानी, ज्योति शाह, रविंद्र कालरा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें