फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर:मां के संपर्क में आए छह माह के बच्चे व स्वास्थ्य कर्मी समेत सात कोरोना पॉजिटिव मिले , सीएमओ कार्यालय सील

Thu, 02 Jul 2020 09:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर जिले में गुरुवार को कोरोना के सात पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें पांच प्रवासी हैं। पीड़ितों में छह माह और तीन वर्ष की मासूम भी शामिल हैं। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी और बदलापुर सीएचसी के सामने जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डीएम ने सीएमओ कार्यालय के दो तल को 24 घंटे के लिए सील करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान वहां किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं रहेगी। सिर्फ सैनिटाइजेशन का कार्य होगा। जिले में अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 551 हो गई है। इसमें 66 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन


शहर के धरनीपुर सब्जी मंडी मोहल्ला निवासी युवक (38) सीएमओ कार्यालय में कोल्ड चेन हैंडलर के पद पर कार्यरत है। रैंडम जांच में 27 जून को उसका सैंपल लिया गया था। आज शाम आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसमें कोरोना के कोई लक्षण स्पष्ट नहीं है। बदलापुर सीएचसी के सामने जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले सरोखनपुर गांव निवासी युवक (37) के भी सैंपल 27 जून को ही रैंडम जांच के दौरान लिए गए थे। वह भी पॉजिटिव पाया गया है।

सोंधी ब्लाक के बड़ागांव सरायमोहद्दीनपुर निवासी 20 वर्षीय युवती गाजियाबाद से 20 जून को ट्रेन से जौनपुर आई थी। स्वास्थ्य टीम ने उसका भी सैंपल लेकर 27 जून को जांच के लिए भेजा था। इसी गांव में 20 जून को ही मुंबई से आए दंपती की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय के भूतल और प्रथम तल को सील कराया जा रहा है। कोरोना पीड़ित मिले कर्मचारी की इन दोनों तलों पर ही बराबर आना-जाना रहा है। कार्यालय परिसर में 24 घंटे तक सैनिटाइजेशन कार्य कराया जाएगा। उसके संपर्क में आए 26 लोगों का भी सैंपल कराया जा रहा है। धरनीपुर सब्जी मंडी का क्षेत्र भी कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

जिले में कोरोना का सबसे उम्र का मरीज भी गुरुवार को मिला। मुंबई से आए मड़ियाहूं के काजीपुर निवासी परिवार के छह माह के मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसकी मां पहले ही कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। उसे पूविवि में बने कोविड-19 के एल-1 अस्पताल में रखा गया है। उसके साथ मासूम भी रह रहा था। जांच में वह पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि अब उसकी मां की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। एक अन्य तीन साल की बच्ची भी कोरोना से संक्रमित पाई गई है। बरसठी के रसूलहां निवासी बच्ची मुंबई से 25 जून को परिवार के साथ गांव आई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें