जलालपुर। दो दिनों से यूक्रेन बॉर्डर पर फंसे जलालपुर चौराहा निवासी सौरभ यादव और हरिहरपुर निवासी अभिषेक यादव को यूक्रेन से रोमानिया में प्रवेश मिल गई। इसकी सूचना से उनके परिजनों की चिंता कम हो गई है।
छात्र सौरभ यादव और अभिषेक यादव ने अपने परिजनों से बताया कि सोमवार को रात 10 बजे यूक्रेन बॉर्डर रोमानिया में प्रवेश मिला है। इसके बाद, करीब 500 छात्रों को तीन किमी पैदल चलना पड़ा। फिर आठ किमी बस से यात्रा कर रोमानिया के शहर में पहुंचा गया। अलग-अलग बने कई कैंप में सभी को ठहराया गया है। जहां खाने पीने और कपड़े आदि सामान मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है। छात्रों ने बताया कि यहां भारतीय दूतावास के अधिकारी हम लोगों का पासपोर्ट जमा करा लिए हैं। बोले कि एक-दो दिन में आप सभी को भारत जाने के लिए टिकट की व्यवस्था होने पर सूचित किया जाएगा। सभी बच्चे रोमानिया पहुंचने पर खुश है कि अब अपने घर माता-पिता के पास सकुशल पहुंच जाएंगे।