फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामघाट पर शव जलाने के पहले 50 रुपये देकर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राम घाट पर साफ-सफाई को लेकर प्रशासन गंभीर हुआ है। इसके लिए रविवार से ही शव लेकर आने वालों का पंजीकरण प्रारंभ करा दिया गया। इससे अब शव लेकर घाट पर जाने वालों को 50 रुपये का शुल्क देकर पंजीकरण कराना होगा। इस पंजीकरण शुल्क से जो आय होगी, उससे घाट की साफ-सफाई एवं पंजीकरण करने वालों का मानदेय दिया जाएगा। यह व्यवस्था निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय ने लागू कराई है।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे अपर जिलाधिकारी भू एवं राजस्व ने रामघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान मुखाग्नि देने के लिए आए व्यक्तियों से बात की। उन्होंने अपनी समस्या बताई कि उनके परिवार का नंबर बहुत-बहुत दिनों बाद आता है, इसलिए मुखाग्नि का रेट थोड़ा बढ़ा दिया जाए। उन्हें सबकी संख्या व नंबर आने की अवधि लिखित रूप से चौकी की इंचार्ज को देने की बात की गए और आश्वासन दिया गया कि उसे देखकर मुखाग्नि के दर पर विचार किया जाएगा। लकड़ी वालों को निर्देश दिया कि बरसात व जाड़े में रेट बढ़ने पर भी 350 रुपये ही लेंगे। क्योंकि काफी समय लकड़ी की दर इससे कम भी रहती है। इस दौरान मौजूद लाइन बाजार थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने रामघाट पर अतिक्रमण किए दुकानदारों से कहा कि वे इससे बाज आएं, अन्यथा चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें