फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जीएसटी दरों में कटौती से आम जनता को महंगाई से राहत

विज्ञापन
भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करती राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मड़ियाहूं । भाजपा की मछलीशहर इकाई की ओर से एक मैरिज हाल में शनिवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती कर आम जनता को महंगाई से राहत दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने जीएसटी दरों में बदलाव कर खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा के उत्पादों पर शुल्क कम करके जनकल्याण का कार्य किया है। व्यापारियों की सुविधा के लिए जीएसटी दरों का सरलीकरण किया गया है। आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए देश में निर्मित उत्पादों पर जीएसटी की दरें कम की गई हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि परिवर्तन के इस दौर में नए भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर बल दिया। इस दौरान ब्रह्मदेव मिश्रा, अर्चना शुक्ला, आशा मौर्य , मेंहीलाल गौतम ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान डॉ. श्याम दत्त दुबे, बृजेश सिंह, कवलजीत सिंह, राजेश जायसवाल , विनोद कुमार यादव, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें