फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी लहर में रिकार्ड केस, 197 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना की दूसरी लहर में शनिवार को रिकार्ड 197 नए मरीज मिले। इसमें सर्वाधिक 30 मरीज शहर के ही विभिन्न हिस्सों से हैं। डायट प्राचार्य, जिला आबकारी अधिकारी, बीएसए सहित कई अधिकारी-कर्मचारी व उनके परिवार के लोग भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या अब 776 हो गई है। इसमें 687 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। शहर के हनुमानघाट, कटघरा न्यू कॉलोनी, आदर्शनगर, ओलंदगंज, रुहट्टा, वनविहार रोड, उर्दू बाजार, हरखपुर, अजमेरी, कोतवाली, लाइन बाजार, कालीकुत्ती, पॉलीटेक्निक, मुरादगंज, जोगियापुर, यूपी सिंह कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी, जगदीशपुर, नखास, बड़ी मस्जिद, मंडी उमर, अचला देवी घाट, जज कॉलोनी, कन्हईपुर, अहियापुर, खरका कॉलोनी से नए मरीज मिले हैं। बदलापुर के घनश्यामपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्य और बरसठी के पौहा गांव में तीन सगे भाई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा केराकत से 13, करंजाकला से 16, मछलीशहर व मुंगराबादशाहपुर से 12-12, सुईथाकला से 14, शाहगंज से आठ मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि नए मरीजों में 147 की जांच आरटी पीसीआर, 51 की एंटीजन किट और तीन की ट्रूनट से की गई है। शाहगंज, जौनपुर जंक्शन समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 2592 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

जौनपुर। कोरोना टीके की दो डोज लगवाने वाले चार फ्रंटलाइन व हेल्थ वर्कर्स को सम्मानित किया गया। इनका चयन पिछले दिनों लकी ड्रा के माध्यम से हुआ था। इसमें सदर एसडीएम नीतीश कुमार, आईएमए अध्यक्ष डॉ. एनके सिंह की पत्नी ममता सिंह, नगर पालिका कर्मी आशीष कुमार व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इमरती देवी का चयन हुआ था। शनिवार को उन्हें सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने कार्यालय परिसर में सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें