फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सूची पर बांटा जा रहा राशन

Mon, 12 Jun 2017 12:24 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
कोटे की दूकान पर हो रहा राशन वितरण। - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
राशन कार्डधारकों को अनाज लेने के लिए अपने नाम की ऑनलाइन सूची निकालनी पड़ रही है। इसी पर कोटेदार उन्हें राशन मुहैया करा रहा। जबकि कार्डधारकों को यह पर्ची निकलवाने में 10 से 15 रुपये की चपत लग रही है। जिन कार्डधारकों के पास सूची नहीं है उन्हें कोटेदार राशन नहीं दे रहे। अब राशनकार्ड सत्यापन के बाद ही उन्हें कार्ड वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में सात लाख 34 हजार 957 राशनकार्ड धारक हैं। जिसमें एक लाख 25 हजार 472 अंत्योदय और छह लाख नौ हजार 485 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक हैं। इन कार्डधारकों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो लगा राशन कार्ड वितरित किया जा रहा था। लेकिन चुनाव के लिए अधिसूचना लगने के बाद उक्त राशनकार्ड के वितरण रोक दिया गया था।

वितरित किए गए राशनकार्ड विभाग ने वापस ले लिए। जिससे वह राशन कार्ड विहीन हो गए। अब विभाग ने ऑनलाइन सूची के आधार पर राशन बांटने का आदेश दिया था। कोटेदार भी राशन उन्हीं  कार्डधारकों को दे रहे हैं, जो स्वयं अपने नाम की ऑनलाइन सूची लेकर आ रहा है। ऐसे राशन कार्डधारक अनाज लेने से वंचित हो रहे जो ऑनलाइन पर्ची नहीं ला पा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि राशन कार्ड के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद राशन कार्डधारकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है। वैसे आनलाइन सूची के आधार पर राशन का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें