फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस के एक वृद्ध ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार को बालिका के माता-पिता किसी का धान सटकने गए थे। इसी समय पड़ोस के वृद्ध (62) ने बालिका को घर बुलाया। उसे माचिस ले आने को पैसा दिया। जब बालिका माचिस देने घर गई तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका किसी प्रकार अपने घर गई। परिजनों से उसने कुछ नहीं बताया। सुबह वह ठीक से नहीं चल पा रही थी। ऐसे में मां ने पूछा तो उसने सारी जानकारी दी। मंगलवार को गांव के कुछ युवकों को घटना की जानकारी हुई तो वह आरोपी के घर जाकर गालियां देने लगे। ऐसे में आरोपी भाग निकला और शाम को घर लौटा। थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें