जौनपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। रैली निकाल बेटियों ने हक की बात की। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। गोष्ठियों के माध्यम से बेटियों के अधिकार पर विमर्श किए गए। होनहार छात्राओं को सम्मानित किया गया।
शहर में हिंदी भवन से सीडीओ अनुपम शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया, जो अटाला मस्जिद होते हुए पुरुष चिकित्सालय तक पहुंची। गोष्ठी में सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय ने कहा कि बेटियों के प्रति हो रहे समाज में भेदभाव के कारण ही बच्चियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। रैली में जीजीआईसी, नगर पालिका इंटर कॉलेज व शिया इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। नोडल अधिकारी डॉ.आईएन तिवारी, सीएमएस डॉ.एके शर्मा, एसीएमओ डॉ.सत्य नारायन हरिश्चंद्र, डॉ.एससी वर्मा, सत्यव्रत त्रिपाठी, सुधीर अस्थाना आदि रहे। जीजीआईसी में सखी फाउंडेशन और महिला शक्ति केंद्र में महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, जिला समन्वयक बबिता, प्रतिभा सिंह ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी दी। कॉलेज में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन कृष्णा चौरसिया ने किया। सुजाता जायसवाल, चेतना साहू, आदर्श, सीमा गुप्ता आदि मौजूद रहे। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने सिंगरामऊ क्षेत्र के गौरी शंकर मंदिर में बालिकाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष कुंवर रानी डॉ.अंजू सिंह ने विचार व्यक्त किए। बदलापुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गोष्ठी में डीपीओ संतोष कुमार सोनी बालिकाओं को अधिकार के बारे में जानकारी दी। सल्तनतबहादुर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बेचन सिंह, प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह, संचालन डॉ.विजयशंकर तिवारी ने पिंकी ,श्वेता , अर्पिता,अंशिका यादव, चांदनी निषाद,श्वेता निषाद, रजनी शर्मा,राधा मौर्या, पिंकी मौर्या आदि को सम्मानित किया। रमाशंकर सिंह, अभय राज सिंह, राजकेशर यादव, धर्मेंद्र शुक्ला, ज्योति कुमार सिंह, ब्रह्मदेव आदि मौजूद रहे।
40- सल्तनतबहादुर इन्टर कालेज में बालिका दिवस समारोह में बालिकाओं को सम्मानित करते प्रधानाचार्य ब?- फोटो : JAUNPUR