फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद, पति और पुत्र समेत पांच संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सहित परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें वाराणसी में ही होम आइसोलेशन में रखा गया है। हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए अन्य लोगों ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उधर, शुक्रवार को जिले में दो नए पॉजिटिव केस आए। इसे मिलाकर अब कुल 6279 पॉजिटिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद पिछले दिनों जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं। इसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। शुरुआत में एहतियात बरतते हुए दवा ली। कोई सुधार न होने पर जांच कराई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उनके पति और पुत्र में भी कोरोना की पुष्टि हुई। तीनों लोगों को वाराणसी स्थित आवास पर ही होम आइसोलेशन में रखा गया है। सांसद सीमा द्विवेदी ने बताया कि अब उनकी तबीयत में कुछ सुधार है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना की जांच कराने की अपील की है। उधर, सीएचसी मछलीशहर की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में पवांरा थाना क्षेत्र के देवकीपुर गांव में कैंप लगाया गया। कुल 30 लोगों का सैंपल लेकर लैब में जांच को भेजा गया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 1383 सैंपल की रिजल्ट आई, जिसमें दो पॉजिटिव हैं। पहले के सात मरीज ठीक हुए हैं। 1617 नए सैंपल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें