फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजबहादुर, प्रभावती ने भरा पर्चा

Sat, 02 Jan 2016 12:44 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
गहमागहमी के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा के अधिकृत उम्मीदवार राज बहादुर यादव और पूर्व एमएलसी प्रभावती पाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में नामांकन किया। कैबिनेट मंत्री पारस नाथ
विज्ञापन


यादव की बहू पुष्पा यादव और करीबी जेपी ने पर्चा जरूर खरीदा था लेकिन उन्होंने नामांकन नही किया। इस दौरान पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की किलेबंदी रही। दो अपर पुलिस अधीक्षक, चार सीओ और बीस एसओ तैनात किए गए थे।

प्रदेश के ऊर्जा एवं नियोजन राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई के मियापुर स्थित आवास पर सपा के दिग्गजों की जुटान हुई। वहीं से राज बहादुर यादव नामांकन के लिए निकले। उनके साथ राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई, राज्यमंत्री जगदीश सोनकर,
विज्ञापन


 विधायक ओम प्रकाश बाबा दुबे, श्रद्धा यादव, सचिनंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, डा. केपी यादव, जिलाध्यक्ष राजनरायण बिंद, दिनेश चौधरी, पूर्व विधायक ज्वाल प्रसाद, लाल बहादुर यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, जितेंद्र यादव,

 अधिवक्ता संजय यादव, जयहिंद, रतन सेन सिंह, विकास यादव सहित तीन दर्जन से अधिक जिला पंचायत सदस्य भी शामिल थे। उधर, प्रभावती के साथ भी कई जिला पंचायत सदस्य और शहर के राजनैतिक लोग भी नामांकन के दौरान

 कलेक्ट्रेट आए। राज बहादुर ने तीन सेट में नामांकन किया। जिसमें प्रथम सेट के प्रस्ताव में सुजानगंज के नन्हकू, अनुमोदक में कलावती यादव, द्वितीय सेट में मुफ्तीगंज की मीला रामनगर के रवींद्र और तीसरे सेट में शाहगंज के हरेंद्र

और मडिय़ाहूं के विक्रम अनुमोदक थे। प्रभावती ने भी तीन सेट में नामांकन किया। जिसमें प्रथम सेट में प्रस्ताव शाहगंज की नीलम, अनुमोदक मुंगराबादशाहपुर के प्रवीण, द्वितीय सेट में मछलीशहर की निशा और धर्मापुर की नीलम अनुमोदक

थी। तीसरा पर्चा अनुमोदक का फोटो प्रमाणित नही होने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने निरस्त कर दिया।  नामांकन के दौरान डीएम कोर्ट में सहायक निर्वाचन अधिकारी रामसिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

इन्द्रदेव यादव, अधिशासी अभियंता लघु सिचाई विनोद कुमार यादव, एडीएम रजनीश चन्द, एसपी राजूबाबू सिंह, एसपी नगर रामजी सिंह यादव, सिटी मजिस्ट्रेट उमाकान्त त्रिपाठी, सीओ शाहगंज मायाराम वर्मा, सीओ सिटी अभिषेक सिंह,

सीओ केराकत उमाशंकर सिंह आदि मौजूद थे।उधर, राजबहादुर यादव के नामांकन में टीडी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष नवनीत यादव बिट्टू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे और कहा कि राजबहादुर की जीत से जिले का गौरव बढ़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें