फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष के स्वागत में मची धूम

Fri, 01 Jan 2016 01:21 AM IST
New Year 's reception resembled a splash
विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष के स्वागत में गुरुवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धूम रही। लोगों ने होटल, ढाबा और घरों में पार्टियां आयोजित कर डीजे की धुन पर जश्न मनाया।
विज्ञापन


इस दौरान पटाखे भी छोड़े गए। कई होटलों में नए वर्ष के स्वागत को लेकर आफर भी दिए गए थे। आफर का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। वाजिदपुर स्थित एक होटल में म्यूजिक प्रोग्राम भी आयोजित किया गया।

 यहां ग्राहकों के लिए 250 रुपये प्रति थाली स्पेशल आफर दिया गया। ग्राहकों को दस प्रतिशत की छूट देकर 24 घंटे रेस्टोरेंट खोला गया। इसके अलावा भी कई होटलों में समारोह आयोजित किए गए।
विज्ञापन


जहां टेबुल का आरक्षण अलग-अलग ग्रुपों ने कराकर नव वर्ष का जश्न केक काटकर मनाने के बाद एक दूसरे को बधाई दी। पूरे शहर में जगह-जगह फूल मालाओं की दूकानें सजाई गई थीं।
विज्ञापन


 जहां फूल माला, बुके, खरीदने वालों का तांता लगा हुआ था। लोगों ने नव वर्ष का कार्ड और उपहार भी खरीदे। देर रात तक दावत का दौर चलता रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें