मंगलवार की दोपहर में हुई बारिश से रूहट्टा मोहल्ले में सड़क पर लगा पानी और गुजरते लोग।
- फोटो : jaunpur
बारिश से मंगलवार को जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं शहर की सड़कों पर जलजमाव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तेज हवा के चलते कई स्थानों पर टीनशेड और छप्पर उड़ गए। शहर में चौड़ीकरण और चौराहों के सुंदरीकरण को लेकर तमाम स्थानों पर सड़कें खोद कर छोड़ दिए जाने से लोग मुसीबत में रहे। दी गई हैं। जिससे बारिश का पानी कई स्थानों पर सड़कों पर ही जमा हो गया है। शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था पहले से भी नहीं है। जो थी तो वहां नालियों को खोद कर छोड़ दिया गया है। बारिश तेज हुई तो शहर के लोगों को और भी मुशीबत झेलनी होगी। नगर के ताड़तला, किला रोड, रासमंडल, ओलंददंज, मड़ियाहूं पड़ाव, टीबी हास्पिटल रोड आदि इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानियों से गुजना हुआ।
शहर के कई अन्य हिस्सों में भी कमोबेश यही िस्थ्ाति रही। सड़कों पर कीचड़ और फिसलन होने से लोग परेशान रहे। खास कर दो पहिया वाहन सवार बाइक आदि फिसल जाने से चोटिल हुए। जबकि नालियों को खोद कर छोड़ दिए जाने से लोग चाटिल हो गए। कई की तो साइकल और अन्य सामन खराब हो गए। जबकि बरसात से बचने के लिए लोग भ्ााग दौड़ भ्ी नहीं कर सके।
सिकरारा के पूरा बघेला गांव में पिंटू के छतपर लगे ड़िश एंटीना पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे टीवी भी जल गई। मकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। चंदव क्षेत्र में आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गोनौली मार्ग पर बने गड्ढे में पानी भरने से कई वाहन फंस गए। राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। शहर में सड़कों के किनारे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। जिसमें पानी भर गया है। लोग उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। उधर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल ने बताया कि शीघ्र ही अधूरे कार्यों को पूरा करा लिया जाएगा। कोशिश होगी कि जल्द कर्मचारियों को प्रभावित इलाकों में भेजा जाए।