फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक सोच विकसित करने में योग बेहद अहम

Wed, 22 Jun 2016 12:45 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर मंगलवार को पूविवि परिसर में योग करते योग प्रशिक्षक। - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को लोगों में काफी उत्साह दिखा। लोग अपनी नजदीक में लगाए गए शिविर में पहुंचे योग के तहत कई व्यायायम किए। योग प्रशिक्षकों ने उन्हें योगाभ्यास कराया और उससे होने वाले फायदों को बताया। कहा कि योग से सकारात्मक सोच विकसित होती है।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ओपन थिएटर में योग शिविर लगा। कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि योग से सकारात्मक सोच व सृजन क्षमता का विकास होता है। विश्वविद्यालय योग के प्रति गंभीर है। इस दिशा में योग को खेल प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनाया गया है। योग प्रशिक्षक अमित आर्य व रवि गुप्त ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर चिकित्सक डा. क्षितिज शर्मा, डा. वीडी शर्मा, डा. एच सी पुरोहित, वित्त अधिकारी एमके सिंह, डा. एम हसीन खान, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. दिग्विजय सिंह राठौर मौजूद थे।
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह-प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने एनसीसी परेड मैदान पर कैडेटो को कपाल भाति, अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया। नगर के मतापुर में मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से आयोजित योग शिविर में प्रशिक्षक सिकंदर यादव, संतोष यादव व विजय ने योगासन कराया। टीडी कालेज के उमानाथ सिंह इनडोर स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन हुआ। प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने योग के लाभ बताए। योग प्रशिक्षक पंकज पांडेय, कमला शंकर पांडेय, राम आसरे ने योगाभ्यास कराया। सांसद डा. केपी सिंह, प्राचार्य डा. राकेश सिंह, और डा. अरविंद कुमार सिंह ने योग की पुस्तक का विमोचन किया और अतिथियों को सम्मानित किया। सुमित्रा महाविद्यालय शेरवा में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. अवनीश कुमार अस्थाना की देखरेख में योग शिविर लगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें