फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, बारिश में उखड़ गए पेड़, टूटे तार 

Wed, 25 May 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति सहित आवागमन भी रहा बाधित,कई स्थानों पर टिन शेड और छप्पर उड़े ।
विज्ञापन
मंगलवार की भोर में तेज आंधी के साथ हुई बारिश के बीच जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। बिजली के तार और पोल भी टूट गए। जिससे शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई स्थानों पर टीन शेड और छप्पर भी उड़ गए। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जगह-जगह टूटे तार व पोल को ठीक कर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। आंधी के चलते बगीचों में लगे आम के पेड़ से फल झड़ गए। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


किसान खेतों की जुताई में जुट गए हैं। गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। 
मंगलवार की भोर में तेज आंधी व बारिश ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मचाई। पेड़ों के गिरने से पोल व तार टूट गए। जिससे पोल व तार टूटने वाले इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई स्थानों पर पेड़ सड़क पर गिर पड़े जिससे आवागमन भी बाधित हुआ। शहर क्षेत्र में ट्यूबवेल तिराहा से जफराबाद रोड पर पेड़ गिरने से तार व दो पोल टूट गए। इसी प्रकार टीबी अस्पताल के पास बिजली के तार पर पेड़ गिर गया।

डीएम आवास के अंदर भी तार पर पेड़ गिर गया। मुरादपुर से कलीचाबाद रोड पर भी पेड़ गिरने से तार टूट गया। पालीटेक्निक कैंपस में भी पेड़ की डाली तार पर गिर गई थी। अनुपम कालोनी में भी तार पर पेड़ की डाल गिर गई थी। सिपाह व चाचकपुर सहित अन्य इलाकों में भी पेड़ बिजली के पोल व तार पर गिर गया। जिससे इन इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


वहीं मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था। लगभग यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा। इन इलाकों में भी पेड़ो के गिरने से पोल व तार टूट गए हैं। जिन्हें ठीक करने का कार्य जारी था। जिन इलाकों में कोई व्यवधान नहीं था वहां बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। जहां परेशानी थी वहां के पोल व तारों को ठीक कराने का कार्य जारी था। यह सिलसिला लगभग पूरे दिन चला। 

मड़ियाहूं : आंधी और बारिश से दर्जनों टीनशेड और छप्पर उड़ गए। बिजली के तार टूट गए। मुख्य डाकघर के सामने पेड़ गिर गया। जिससे मछलीशहर मार्ग पर दो घंटे यातायात ठप रहा। ट्रक चालकों ने पेड़ काटकर रास्ता साफ किया। करंजाकला क्षेत्र में राजकीय आईटीआई कॉलेज के पास सीसम का पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे जौनपुर शाहगंज मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें