यात्री सुविधाओं से बहुत दूर मुंगराबादशाहपुर स्टेशन पर शौचालय में लगा ताला।
मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए कोई सुविधाएं नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद यात्रियों को जलालत झेलनी पड़ती है। सुविधा नहीं होने के कारण जब भी बड़े उद्योगपति बादशाहपुर स्टेशन पर उतरते हैं तो सबसे पहने उनका ध्यान सुविधाओं की तरफ जाता है।
सुविधा नहीं होने के कारण कोई व्यावसायी यहां आने को तैयार नहीं है। हालत यह है कि स्टेशन पर शेड तो लगा है लेकिन बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे लोगों को ट्रेनों के इंतजार में घंटो खड़ा रहना पड़ता है। शौचालय सफाई नहीं होने के कारण कोई यात्री शौचालय का उपयोग नहीं करता।
सफ ाई नहीं होने से स्टेशन पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। शौचालय में अक्सर ताला बंद रहता है। पुरुष तो किसी तरह काम चला लेते हैं महिलाओं को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। माल गोदान की दशा दयनीय हो चुकी है। कभी भी ढह सकता है।
पहले मालगाड़ी से व्यापारियों का माला आता था तो उसे माल गोदाम में रखने की सुविधा थी। अब वह सुविधा समाप्त हो चुकी है। स्टेशन पर प्रतिक्षालय की व्यवस्था नहीं है। टिकट व रिजर्ववेशन काउंटर एक होने से टिकट लेने के चक्कर में ट्रेन छूट जाती है। प्लेटफ ार्म पर लगी लोहे रेलिंग गिर चुका है। स्टेशन पर मवेशी घूमते रहते हैं।