फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंघई स्टेशन पर टूटी टाइल्स देख भड़के रेलवे बोर्ड के चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के चेयरमैन सतीश कुमार ने शनिवार को जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को फटकार लगाई। टूटी टाइल्स देखकर स्टेशन अधीक्षक को ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


चेयरमैन जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विशेष सैलून से सुबह 9:25 पर पहुंचे। सर्कुलेटिंग एरिया, आरपीएफ थाना, जीआरपी चौकी, प्लेटफाॅर्म नंबर एक, दो, तीन, चार और पांच का निरीक्षण किया। इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया से पुराना पॉवर हाउस हटाने का निर्देश दिया। सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार करने को कहा। प्लेटफाॅर्म एक पर बिछ रही रेलवे लाइन को देखा। पुराना आरक्षण काउंटर को हटाकर नया बनाने का निर्देश दिया। पुरानी पाॅवर केबिन जल्दी हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर टूटी टाइल्स देखकर ठेकेदार को फटकार लगाई। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह से टूटने का कारण पूछा। स्टेशन अधीक्षक ने काम में लगे ट्रैक्टर से टूटने की बात बताई। यार्ड रिमाॅडलिंग के तहत कराए जा रहे कार्य के धीमा होने पर नाराजगी जताई। स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत हो रहे कार्य को तेज गति से करने का निर्देश दिया। उनका सैलून 10:50 पर फाफामऊ के लिए रवाना हुआ। रेलवे बोर्ड के चैयरमेन सतीश कुमार लगभग एक घंटा 20 मिनट तक जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रहे। इस मौके पर डीआरएम लखनऊ शचींद्र मोहन शर्मा के साथ अन्य अधिकारी और स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह, सीएमआई आनंद कुमार श्रीवास्तव, पीड्ब्लूआई ज्ञानेंद्र मिश्रा, आरपीएफ प्रभारी जंघई दीपक कुमार, जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव, विद्युत इंचार्ज नीरज कुमार व दिनेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें