उसकी निशानदेही पर उसके घर से दो लाख की नकली दवाएं बरामद हुईं। उससे पूछताछ के बाद टीम ने शनिवार को नेवढ़िया के भवानीगंज बाजार स्थित एन एल श्रेयांश फार्मेसी पर छापा मारा। यहां पांच हजार की नकली दवाएं बरामद होने पर मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया।
इसी तरह जलालपुर बिबनमऊ गांव में अच्छेलाल के घर पर दबिश में पांच बोरे में सैंपल (डाक्टरों को देने वाली) की दवाएं बरामद हुईं, जिनके नकली होने आशंका जताई जा रही है। इन दवाओं की कीमत करीब पांच लाख आंकी जा रही है। इसके बाद टीम ने आरोपी की जलालपुर-थानागद्दी मार्ग स्थित बंद पड़ी कृष्णा मेडिकल एजेंसी को सील कर दिया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया।
रामपुर में गिरफ्तार संदीप दीक्षित लाकडाउन में मुंबई से घर आया था। यहां कोई काम न मिलने पर इस धंधे में शामिल हो गया। वह अच्छेलाल से दवाइयां लेता था। उसके पास से पूर्व में भी नकली दवाइयां बरामद हुई थी। इस मामले में उस पर दो मुकदमे दर्ज हैं।
जौनपुर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसके लिए तीन टीमें लगाई हैं। पूर्व में नकली दवा बेचने के आरोप में 15 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। -केजी गुप्ता, असिस्टेंट कमिश्नर औषधि।