फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बूचड़खानों पर छापेमारी

Thu, 23 Mar 2017 01:14 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
मछलीशहर में अवैध स्लाटर हाउस पर छापेमारी कर केंद्र बंद करवाते एसडीएम और पुलिस। - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
अवैध बूचड़ खानों को बंद कराने के लिए शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन एलर्ट हो गया है। बुधवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के शेख मोहामिद मोहल्ला स्थित स्लाटर हाऊस समेत मछलीशहर और बक्शा थाना क्षेत्र में पांच बूचड़खानों पर छापेमारी की। इस दौरान मीट के कारोबार से जुड़े लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर अवैध रूप से मवेशियों का वध किया गया तो खैर नहीं होगी।
विज्ञापन

बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार एसपी अतुल सक्सेना के निर्देश पर पुलिस ने दक्षिणपट्टी रन्नो, मोहम्मदपुर, सदरुद्दीनपुर, करतिहां आदि गांवों में छापेमारी की। इन गांवों में चोरी छिपे पशुओं का कत्ल किया जाता है। गांव में भारी पुलिस बल देख गांव के लोग एक बारगी सहम से गए। जब लोगों को पता चला कि पुलिस गांव में अवैध बूचड़खानों की तलाश कर रही तो लोगों ने राहत महसूस की।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी और नगर कोतवाल ने पुलिस बल के साथ शेखमोहामिद मोहल्ले में सील किए गए स्लाटर हाऊस का निरीक्षण किया। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ नगर के कई मोहल्लों में छापेमारी की। तलाशी ली तो मौके पर कुछ नही मिला। दो स्थानों पर खुले मैदान में मवेशियों के अवशेष जरूर मिले। तीन स्थानों पर पशुओं को खुले स्थानों पर काटने के सबूत पुलिस को मिले वहां भैंस और पड़वा बांधे गए थे।
विज्ञापन

कोतवाल नरेर्न्द् कुमार ने लोगों को कड़े निर्देश दिए कि अवैध रूप से अगर मवेशियों का वध करते पाया गया तो कार्रवाई होगी। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी का कहना है कि जिले में एक भी वैध स्लाटर हाऊस नहीं है। अवैध स्लाटर हाऊस कहीं चलता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, प्रशासन की कार्रवाई से मीट कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की कार्रवाई  से पहले ही अवैध रूप से बूचड़खाना चलाने वाले मौके से खिसक लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें