फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राघवेंद्र बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के निर्देश पर जलालपुर मंडल की रविवार को कार्यालय पर बैठक कर मंडल इकाई का गठन किया गया। इसमें राघवेंद्र मंडल इकाई के अध्यक्ष चुने गए। जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू की ओर से नामित चुनाव अधिकारियों की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। चुनावी प्रक्रिया के दौरान जलालपुर बाजार के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने राघवेंद्र सिंह का नाम जलालपुर मंडल के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया।
विज्ञापन

राजेश मिश्रा एवं संकठा प्रसाद गुप्ता ने प्रस्ताव का समर्थन किया। निर्धारित समय में कोई अन्य प्रस्ताव न आने पर चुनाव अधिकारियों ने राघवेंद्र सिंह को तीन वर्ष के लिए जलालपुर मंडल का अध्यक्ष घोषित किया। माल्यार्पण कर सभी ने शुभकामना दी। मंडल अध्यक्ष चुने जाने के बाद राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें