फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: केंद्र पर पहुंचा प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं, परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक की परीक्षा मंगलवार से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए जौनपुर और गाजीपुर जनपद में कुल 355 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी गईं हैं।
विज्ञापन

स्नातक की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होंगी। परीक्षाएं 24 दिन तक चलेंगी। परीक्षा के लिए 2 लाख 94 हजार 646 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर, जौनपुर के 575 महाविद्यालय संबद्ध हैं। जहां पर 2023–24 स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा में करीब 3 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया है कि उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र केंद्रों पर भेज दी गई है। उड़ाका दल का गठन भी हो गया है। नकल विहीन परीक्षा कराने की पूरी तैयारी की गई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि सीसीटीवी की निगरानी में सुचितापूर्ण तरीके से नकल विहीन कराएं। कुलपति का निर्देश है कि किसी भी केंद्र पर परीक्षा के दौरान अनियमितता नहीं मिलनी चाहिए। यदि केंद्र पर किसी तरह की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें