फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान कर किया दान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोमती नदी के तट पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान लोगों ने गरीबों को दानपुण्य किया। घाटों के किनारे लगे मेले में महिलाओं, बच्चों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

नगर के सूरज घाट, सुईथाकला के पिलकिछा घाट के गोमती नदी में, जफराबाद के राजेपुर त्रिमुहानी जहां सई-गोमती का संगम स्थल पर लोगों ने स्नान-ध्यान किया।
खुटहन : कार्तिक पूर्णिमा पर गोमती नदी के पिलकिछा घाट पर सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घाट के बगल स्थित भगवान राम, लक्ष्मण, देवी सीता व बजरंग बली के मंदिर में स्नानार्थियों ने दर्शन पूजन किया। आज से ही यहां का ऐतिहासिक साप्ताहिक मेला शुरू हो गया। यहां की मान्यता है प्रभु श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद कार्तिक पूर्णिमा को वानर सेना के साथ पुष्पक विमान से वापस अयोध्या लौट रहे थे तो उनका विमान कुछ क्षणों के लिए इस घाट पर उतरा था। यहां स्वयं भगवान और उनकी सेना ने स्नान कर गोमती का पवित्र जल ग्रहण किया था। मान्यता है कि तभी से यहां कार्तिक पूर्णिमा पर दूर-दूर से श्रद्धालु आकर स्नान दान करते हैं। यहां का मेला कृषि औजारों, मिट्टी के बर्तन के लिए विख्यात है। मेले में दो से पांच किग्रा तक के गट्टे विशेष आकर्षण बने हैं।
मेले में 450 मरीजों का हुआ उपचार
खुटहन। कार्तिक पूर्णिमा पर पिलकिछा घाट के ऐतिहासिक मेले में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 450 मरीजों को निश्शुल्क उपचार व दवाएं वितरित की गईं। अध्यक्षता बजरंग दल संयोजक बृजेश दुबे व समाजसेवी डॉ.अभिषेक शर्मा ने की। वैष्णवी बाल चिकित्सालय बदलापुर एवं सत्यम आई केयर खुटहन के डाक्टर प्रशांत, डाक्टर इंदल जनरल फिजिकल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.संतोष विश्वकर्मा ने मरीजों का उपचार किया। इस मौके पर अमित उपाध्याय, आनंद, विनीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें