फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुविधा के चलते नहीं खुला प्रश्न पत्र, लौटे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कई परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को चित्रकला और फाइन आर्ट विषय की कोडिंग में दुविधा के चलते प्रश्न पत्र नहीं खोला गया। इसके चलते विद्यार्थियों को परीक्षा दिए बगैर वापस लौटना पड़ा। विश्व विद्यालय प्रशासन का कहना है कि 13 अप्रैल को आयोजित चित्रकला और फाइन आर्ट की परीक्षाएं बाद में कराई जाएंगी।
विज्ञापन

बुधवार को प्रथम पाली में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की चित्र कला और फाइन आर्ट की परीक्षा होनी थी। विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंच चुके थे। इसी बीच विश्व विद्यालय प्रशासन को दोनों विषयों की कोडिंग को लेकर दुविधा हो गई। इसके चलते केंद्रों पर प्रश्न पत्र नहीं भेजे गए। प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा दिए बगैर वापस लौटना पड़ा। विश्व विद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि जिन विषयों की 13 अप्रैल को परीक्षा होनी थी, उसे निरस्त कर दिया गया था। इन विषयों की परीक्षा बाद में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें