फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: युवक पर ईंट-पत्थर से हमला कर कुएं में धकेला, मौत; छह के खिलाफ एफआईआर; दो गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 09:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक युवक को ईंट-पत्थर से हमला करने के बाद कुएं में धकेल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दोनों गिरफ्तार आरोपी व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊंपुर गांव के दलित बस्ती में बृहस्पतिवार रात छह मनबढ़ों ने राजेश कुमार (23) की पिटाई कर दी। बीच बचाव में आए वृद्ध पिता, भाभी और भतीजे को भी पीटा। ईंट-पत्थरों से मारते हुए राजेश को दौड़ा लिया। कुएं में डूबाकर मार डाला। फिलहाल, फायर बिग्रेड के जवानों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इलाके में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई। राजेश के भाई विनोदकुमार की तहरीर पर केराकत कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में दो आरोपी राजकुमार और दिलीप उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
नाऊंपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने केराकत कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई राजेश कुमार (23) बृहस्पतिवार रात आठ बजे गांव के चकरोड पर खड़ा था। तभी गांव के ही राजकुमार, दिलीप, विपिन, लक्खा, बबलू और छोटू से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद किस बात पर हुई इसका पता नहीं चल सका है। वहीं, बात बढ़ने पर सभी ने मिलकर राजेश की पिटाई कर दी।

राजेश पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। जानकारी मिलने पर बीच-बचाव के लिए पहुंचे 70 वर्षीय वृद्ध पिता सामू राम, भाभी रुक्मणि और भतीजा अनुज भी दौड़े। आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनकी भी पिटाई कर दी। वह घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर भागी घायल भाभी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

  

भाभी रुक्मिणी ने बताया कि राजेश अपनी जान बचाने के लिए गांव के पश्चिम दिशा में बने राम प्रवेश पाठक के पंपिंग सेट की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर पकड़ लिया। पीटते हुए पास के कुएं में धकेल दिया। जहां कुएं में डूबने से राजेश की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकले और गांव में हड़कंप मच गया।

 

सूचना पर केराकत कोतवाल दीपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से युवक के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बड़े भाई विनोद राम की तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभी तक विवाद के कारणों का पता नही चल सका है। परिजनों ने बताया कि राजेश के जन्म के समय ही मां का निधन हो गया था। इसके बाद उसकी भाभी रुक्मणि ने उसका पालन पोषण किया था। राजेश की लिए रिश्ता खोज रहे थे।

विज्ञापन

गांव में तनाव, पीएसी तैनात

घटना के बाद से गांव में तनाव है। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार रात से ही पीएसी तैनात कर दी है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। 

चार भाइयों में सबसे छोटा था राजेश
राजेश पिता सामू राम के चार बेटों में सबसे छोटा था। बड़े भाई विनोद, बृजेश और इंद्रेश के बाद वह सबसे छोटा था और मजदूरी कर परिवार के जीवन यापन में मदद करता था। मृतक के पिता सामू राम ने बताया कि घटना के समय विनोद गाड़ी लेकर बाहर गए हुए थे। वह वाहन चालक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें