फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे तीन लाख विद्यार्थी, जानें किस जिले में कितने केंद्र

Mon, 28 Jun 2021 01:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 5 जुलाई से होंगी। परीक्षा के लिए 560 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं तीन पालियों में कराई जाएंगी।
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 5 जुलाई से तीन अगस्त तक चलेंगी। इस बार परीक्षा में करीब तीन लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं तीन पाली में कराने की तैयारी है। परीक्षा के लिए चार जिलों में 560 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या मिलने के बाद केंद्रों का निर्धारण किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


विवि की मुख्य परीक्षा के लिए जौनपुर में 154 केंद्र बनाए गए हैं। आजमगढ़ में 195, गाजीपुर में 210, मऊ में 123 और प्रयागराज जिले में परीक्षा के लिए एक केंद्र बनाया गया है। स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 1.40 लाख परीक्षार्थी शामिल होने हैं। स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा में 1.27 लाख और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षा में 33 हजार परीक्षार्थी शामिल होने हैं।

स्नातक की परीक्षाएं सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक और दूसरी पाली में 11.30 बजे से एक बजे और तीसरी पाली 3 बजे से 4.30 बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षाएं पांच जुलाई से शुरू होकर तीन अगस्त तक चलेंगी। जबकि स्नातकोत्तर की परीक्षाएं सुबह 11.30 से एक बजे कराने की तैयारी है। इनकी परीक्षा 10 जुलाई से शुरू होकर 16 जुलाई तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल विवि के परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। चालू माह के अंत तक सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें