फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि बास्केटबाॅल पुरुष प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय बास्केटबाॅल पुरुष प्रतियोगिता पूर्वांचल विश्वविद्यालयीय चैंपियन बना। उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा उपविजेता, कोलकाता विश्वविद्यालय कोलकाता तृतीय और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग चतुर्थ स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बुधवार को अंतिम दिन का पहला मैच कोलकाता विश्वविद्यालय कोलकाता एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के बीच खेला गया। कोलकाता विश्वविद्यालय ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग को 69-66 के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर एवं उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा के बीच खेला गया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा को 62-55 के अंतर से पराजित किया। तीसरा मैच कोलकाता विश्वविद्यालय एवं उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा के बीच खेला गया। उत्कल विश्वविद्यालय ने कोलकाता विश्वविद्यालय को 68-57 के अंतर से पराजित किया। चौथा मैच वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर एवं हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के बीच खेला गया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय को 45-38 के अंतर से पराजित किया। इस प्रकार से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर विजेता, उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा उपविजेता, कोलकाता विश्वविद्यालय कोलकाता तृतीय और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग चतुर्थ स्थान पर रही। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें