जौनपुर। टीडी काॅलेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स महिला व पुरुष प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्टेट बैंक आफ इंडिया के उप महाप्रबंधक वाराणसी धीरज कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति संजय सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
20 किमी पदचाल में मोहम्मद हसन पीजी काॅलेज के विकास पाल को पहला, गाजीपुर महाविद्यालय के बाबू लाल गौतम को दूसरा स्थान, भुड़कुड़ा पीजी काॅलेज गाजीपुर के अर्जुन गोंड को तीसरा स्थान मिला। हाॅफ मैराथन में शबरी कालेज गाजीपुर के हरेंद्र चौहान को पहला, पीजी कालेज गाजीपुर के उमेश यादव को दूसरा, नागरिक पीजी कालेज जंघई के सतीश वर्मा को तीसरा स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ में पीजी काॅलेज गाजीपुर के मो. इरफान को पहला, मो. हसन पीजी काॅलेज जौनपुर के मो. अकरम को दूसरा, टीडी काॅलेज जौनपुर के जय प्रकाश सरोज को तीसरा स्थान मिला। चार गुणे 400 रिले रेस में पीजी काॅलेज गाजीपुर को पहला स्थान, टीडी कालेज जौनपुर दूसरा स्थान और राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज जौनपुर को तीसरा स्थान मिला। 20 किमी पदचाल महिला वर्ग में सैदपुर गाजीपुर की आंचल को पहला, प्रियंका को दूसरा और यहीं की अर्चना को तीसरा स्थान मिला। चार गुणे 400 मीटर रिले रेस में दीनदयाल राज काॅलेज गाजीपुर को पहला स्थान, पीजी कालेज गाजीपुर को दूसरा और राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज को तीसरा स्थान मिला। ओवरऑल चैंपियन पुरुष वर्ग में स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर को पहला, टीडी कालेज को दूसरा और डा. रोम मनोहर पीजी कालेज गाजीपुर को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर को पहला, पंडित दीनदयाल उपाध्याय काॅलेज सैदपुर गाजीपुर को दूसरा, राजा हरपाल पीजी काॅलेज जौनपुर को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, चंद्रभान सिंह, बृजेश कुमार यादव, विनोद जायसवाल मौजूद रहे। आयोजन सचिव प्रो. शेखर सिंह और जितेंद्र बहादुर सिंह रहे।