पांच दिवसीय पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता इंफाल (मणिपुर) में आयोजित की गई। इसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर खिताब पर कब्जा किया।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम से जौनपुर के उभरते 18 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी देवांश मौर्य देव ने प्रतिनिधित्व किया। देव नगर के अहमद खा मंडी निवासी राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी बाबा मौर्य के सुपुत्र हैं। अब यह टीम आगामी तीन दिसंबर 2024 को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता झुंनझुनू विश्वविद्यालय राजस्थान में प्रतिभाग़ करेगी। इसके साथ ही फरवरी में खेलो भारत विश्वविद्यालय गेम में भी प्रतिभाग करेगी। इस समय देवांश मौर्य बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी लखनऊ के बैडमिंटन कोर्ट में निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। उनकी नजर ओलंपिक पर है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनके कोच इंडोनेशियन के आंद्रे मूल जया हैं। देवांश के गृह जनपद पहुंचने पर जौनपुर क्लब से जुड़े बैडमिंटन के खिलाड़ियों ने 21 हजार की नकद धनराशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जौनपुर क्लब क्लब के संयुक्त सचिव डाॅ. विनोद कनौजिया, डाॅ. लालजी प्रसाद, डाॅ. लाल बहादुर सिद्धार्थ, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जैनूराम, डाॅ.आशीष त्रिपाठी, डाॅ. नरेंद्र पाठक, डॉ. अरविंद गुप्त आदि रहे। संचालन आयकर निरीक्षक वाराणसी राघवेंद्र सिन्हा ने किया।