फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार करने की सजा: जौनपुर में युवक को लोगों ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो में दिखी अमानवीयता

Thu, 30 Jun 2022 03:49 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के तरेरी बाजार में उस समय मानवीय संवेदनाएं तार-तार होती नजर आईं, जब एक युवक को खंभे से बांधकर बेहरमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। कुछ लोग उसे बंधक बनाकर पीटते रहे, लेकिन किसी ने भी इस अमानवीय व्यवहार का विरोध नहीं किया। 
विज्ञापन
जौनपुर: वायरल वीडियो में खंभे से बंधा दिख रहा युवक - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के तिलौरा बाजार में खंभे से बांधकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के साथ घूमने गए युवक को लोगों ने दो दिन बाद पकड़ लिया। इसके बाद मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के तिलौरा बाजार स्थित एक बिजली के खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की।

विज्ञापन


घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया। वीडियो सामने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार निवासी एक युवक का प्रेम प्रसंग तिलौरा बाजार की एक युवती से चल रहा था। बताया जाता है कि वह दो दिन पहले युवती के साथ कहीं घूमने गया था।

इस बात की भनक युवती के परिजनों को लगी तो वो आक्रोशित हो उठे। उक्त युवक जब वापस तिलौरा बाजार पहुंचा तो युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और सरेराह बिजली के पोल से बांधकर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

सीओ मछलीशहर अतर सिंह - फोटो : अमर उजाला
अमानवीयता का आलम ये रहा कि मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने भी इस घटना का विरोध नहीं किया। खंभे से बंधा युवक गिड़गिड़ाता रहा लेकिन उस पर थप्पड़ और मुक्कों की बरसात होती रही। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही मौके से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव किया और युवक को भीड़ से अलग किया। 

तब तक बेरहमी से पिटाई के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। घटना की सूचना पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नहीं दी। दो दिन बाद जब वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने कहा कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिल गई है। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो 28 जून का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें