पुलिस के मुताबिक पूछताछ में यह पता चला कि वायरल वीडियो सात-आठ माह पहले का है। भतीजे के जन्मदिन पर घर आए कुछ लोगों ने उसे फायरिंग करने के लिए देसी कट्टा दिया था। तब किसी ने हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो बना लिया जो अब जाकर इंटरनेट पर डाल दिया गया और वो वायरल हो गया। थाने में युवती ने गुहार लगाई कि उसकी शादी नवंबर में होनी है। कहा कि उसे छोड़ दिया जाए नहीं तो शादी टूट सकती है।
इधर, इस मामले को पुलिस तक पहुंचने पर युवती के परिजन हताश और परेशान हैं। उन्होंने भी थानाध्यक्ष से शादा का हवाला देकर छोड़ देने की बात कही। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहा संजय सिंह ने बताया कि वीडियो आठ माह पूर्व जन्मदिन के अवसर पर हर्ष फायरिंग का है। जांच-पड़ताल की जा रही है। इधर, युवती को हिरासत में लिए की सूचना से गांव में चर्चाओं का बाजार गरम है।