फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बदहाल सड़क पर धान रोप कर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
भुवालपट्टी में खराब सड़क पर धान रोपते लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका के गंगा पट्टी वार्ड के भुवालपट्टी मोहल्ले में जाने वाले गड्ढायुक्त सड़क पर वार्ड वासियों ने मंगलवार को धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


यह सड़क मोहल्ले में जाने का मुख्य मार्ग है। सड़क ज्यादा आबादी है। जहां पर बारिश होने पर सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे मोहल्ले वासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में कमलेश पटेल, विपिन पटेल, प्रितम पटेल, उर्मिला देवी, फूलपत्ति देवी आदि शामिल रहीं। इस संबंध में जौनपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्दी ही इस समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें