फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए निकाला जुलूस

Wed, 25 Nov 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण के संवैधानिक अधिकार की मांग को लेकर आंदोलित राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद ने मंगलवार को नगर में जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के मंडल उपाध्यक्ष रामराज के नेतृत्व में सद्भावना पुल से जुलूस निकला। अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां प्रदर्शन कर सभा की। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें आरक्षण का संवैधानिक आरक्षण मिलना चाहिए। मझवार, केवट, गौड़, खरवार, तुरैहा, खरोट, निषाद आदि जातियों को संवैधानिक रूप से आरक्षण मिलना चाहिए। इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष विद्या देवी सरोज, रामभारत निषाद, देवेंद्र कुमार बिंद, बेचन केवट, अरविंद कुमार नाविक, अमरनाथ, बैजनाथ, हरिराम, वीरेंद्र, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, विपिन, शेष नारायण, राकेश, अखिलेश, रामबकश, नरेंद्र, राजेश, चंदन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें