फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी पर कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई, कांग्रेसियों ने ठेला गाड़ी चलाई

विज्ञापन
13- पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के विरोध में बैलगाड़ी पर बैठकर विरोध जताते ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में बृहस्पतिवार को सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सपाई जहां बैलगाड़ी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, वहीं कांग्रेसियों ने ठेला गाड़ी चलाकर विरोध जताया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से बैलगाड़ी पर बैठकर ओलंदगंज होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर डीजल-पेट्रोल के दामों में हुई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की। कहा कि मूल्य वृद्धि के कारण महंगाई बढ़ेगी। किसान, मजदूर, व्यापारी, बेरोजगार, नौजवान के साथ साथ हर वर्ग प्रभावित है। भाजपा सरकार में पहली बार पेट्रोल से मंहगा डीजल हुआ है। मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल हो गया है। हिसामुद्दीन शाह, राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, राजेश यादव, डॉ. लक्ष्मीकांत यादव, अलमाश सिद्दिकी, शिवजीत यादव, हैदर रिजवान, ऋषि यादव, प्रवीन यादव, राजवीर यादव, अशोक नायक, प्रभाकर मौर्या, बाबा यादव, दीपक गोस्वामी, शेखू, राजेंद्र यादव, आसीफ आदि मौजूद रहे। उधर, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से ठेले पर बाइक लादकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अपने न्यूनतम स्तर पर है। बावजूद भाजपा सरकार ने 20 दिनों से डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि कर रही है। शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने वादे तो बड़े-बड़े किए लेकिन एक को भी पूरा नहीं किया। डीजल और पेट्रोल के बराबर करके देश की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ दिया है। प्रदर्शन में सत्यवीर सिंह, शिखर द्विवेदी, सूरज सिंह, नीरज राय, आरसी पांडेय, गौरव सिंह सनी, मुफ्ती मेहंदी, राकेश मिश्रा आदि रहे। संचालन शिव मिश्रा ने किया। उधर, बदलापुर में सपा कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्री मांगों को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अंजनी कुमार सिंह को सौंपा। सपाई इंदिरा चौक से जुलूस लेकर तहसील परिसर पहुंचे। विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रमुख रमापति, महेंद्र यादव, राम मनोरथ यादव, दीनानाथ सिंह, उमेश सरोज, रमाशंकर यादव, अमित यादव, आशीष यादव मुलायम, आशुतोष यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें