फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं को तोड़ने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में नगर निगम परिसर में स्थापित अमर बलिदानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खां व रोशन सिंह की प्रतिमाओं को नगर निगम प्रशासन की ओर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रतिमाओं को कूड़ेदान में डाल दिया गया। इससे आक्रोशित काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति के लोगों ने इंदिरा चौक पर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसके पहले जौनपुर रोड स्थित सब्जी मंडी से जुलूस निकाल कर लोगों ने नारेबाजी की। करती हुई इंदिरा चौक पर पहुंची।
काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति के जिला सचिव प्रमोद कुमार शुक्ल ने मूर्तियों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस माैके पर दिलीप कुमार खरवार, इंदु कुमार शुक्ल, मिथिलेश कुमार मौर्य, संतोष कुमार प्रजापति, अंजली सरोज व अपर्णा शुक्ला, लालता प्रसाद यादव, मनोज कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें