बिजली निगम में और सुधार की जरूरत
प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने लाइन लॉस, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, बिजली बिल आदि की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि विद्युत विभाग अभी और सुधार करे। त्रुटिपूर्ण बिल निर्गत न किए जाएं। उन्होंने आरडीएसएस योजना के कार्यों के सत्यापन, गुणवत्ता जांच करने और कार्य की प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए।
मड़ियाहूं बस स्टेशन के ऊपर से जर्जर तारों को बदलने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत सड़कों की मरम्मत, रेस्टोरेशन आदि की समीक्षा की। शिक्षा विभाग से कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय, निपुण विद्यालय आदि की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने खाद एवं उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता के द्वारा अवगत कराया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में बीज, खाद और उर्वरक उपलब्ध है।