ाल विज्ञान कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रातियोगिता के लिए चयनित बाल वैज्ञानिक भाग्यवर्धन जायसवाल व?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले के बाल वैज्ञानिक भाग्यवर्धन जायसवाल और विजय वर्धन जायसवाल के प्लास्टिक से बिजली बनाने वाले प्रोजेक्ट का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस लिए हुआ है। 23 से 25 जनवरी के बीच हुआ राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। प्रदेश के 21 बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें जौनपुर के दोनों जुड़वा भाई भी हैं।
बाल वैज्ञानिक भाग्य वर्धन जायसवाल और विजय वर्धन जायसवाल नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्र हैं। इनके अलावा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर की रिया मिश्रा के प्रोजेक्ट का भी चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता एवं मुंगराबादशाहपुर मियांपुर निवासी शरद कुमार जायसवाल के पुत्र भाग्यवर्धन और विजय वर्धन जुड़वा भाई हैं। दोनों भाइयों ने प्लास्टिक से बिजली तैायार करने का अनोखा प्रोजेक्ट तैयार किया है। उनका दावा है कि इस प्रोजेक्ट से तमाम समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इससे एक तो कचरे का निस्तारण होगा दूसरे बिना प्रदूषण के ही बिजली भी तैयार की जा सकेगी। पहले जिला स्तरीय बाल वि ज्ञान कांग्रेस में इनके प्रोजेक्ट का चयन किया गया तो उन्हें राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शामिल होने का मौका मिला था। वहां भी इनके प्रोजेक्क्ट की काफी सराहना हुई है। अब इन्हें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करने का मौका मिल गया है। इस सफता से दोनों जुड़वा भाइयों के अलावा परिवार और शुभ चिंतकों ने भी खुशी जताई है।