फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में सहायक उपकरण पाने का इंतजार कर रहे 840 दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अभी भी 840 दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण का लाभ नहीं मिल पाया है और वे इसके इंतजार में बैठे हैं, इसके लिए लाभार्थी विभाग का चक्कर लगाने को विवश है। जिम्मेदार चालू वित्तीय वर्ष के 10 माह बाद भी अभी तक मात्र 160 दिव्यांगों को ही सहायक उपकरण बांट सके हैं। वे सहायक उपकरण नहीं आ पाने का रोना रो रहे हैं
विज्ञापन

दिव्यांग सहायक उपकरण के माध्यम से अपना जीवन गुजर बसर कर सके। इसके लिए सरकार ने सहायक उपकरण योजना का संचालन किया गया है, जिसके तहत ट्राई साईकिल, ईयर फोन, बैसाखी आदि नि:शुल्क दिए जाते हैं। इसके लिए जिला दिव्यांग कार्यालय लाभार्थियों का चयन कर उनको योजना से लाभान्वित करने का कार्य करता है, जिसके क्रम में जिले में चालू वित्तीय वर्ष में लाभार्थियों का चयन करने के लिए कैंप लगाया गया था, जिसमें कुल एक हजार लाभार्थियों का चयन किया गया था, जिसमें से चालू वित्तीय वर्ष के 10 माह बीत जाने के बाद अभी तक 160 लाभार्थियों को ही सहायक उपकरण का वितरण किया जा सका है, जिसमें रामपुर ब्लाक में 60 और रामनगर ब्लाक में 100 लाभार्थियों को लाभांवित किया गया है। अभी भी 840 लाभार्थियों को सहायक उपकरण नहीं मिल पाया है। वे आज भी सहायक उपकरण मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
इसी माह में कार्यक्रम का आयोजन कर शेष बचे लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित कर दिया जाएगा, दिल्ली से सहायक उपकरण नहीं आ पाया था, जो 15 फरवरी के अंदर आने की संभावना है, जिसके बाद लाभार्थियों को सहायक उपकरण बांट दिया जाएगा।- सुरेश कुमार मौर्य, जिला दिव्यांग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें