फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियाेजना निदेशक समेत पांच का रोका वेतन

Sat, 21 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री कार्यालय से ऑनलाइन प्राप्त 220 मामलों की विभागवार समीक्षा करते डीएम भानुचंद्र गोस्वामी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में गुरुवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें  मुख्यमंत्री कार्यालय से आनलाइन प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन


 निस्तारण में लापरवाही  पर परियोजना निदेशक सहित पांच अधिकारियों का मई  का वेतन रोकने और निवर्तमान एसडीएम शाहगंज को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया गया।

साथ ही शिकायतों का निस्तारण समयावधि में ही करने को कहा गया।  जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने पाया कि  मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय कुल 62 शिकायतें और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 22 शिकायतें लंबित हैं।
विज्ञापन


पूर्व उपजिलाधिकारी शाहगंज राकेश कुमार गुप्ता के यहां 17 शिकायतें लंबित पाई गई। उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। इस दौरान सरकारी कार्य के प्रति रूचि नहीं लेने और  शासन के महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही  के फलस्वरूप निवर्तमान एसडीएम शाहगंज को प्रतिकूल प्रविष्टि दिया गया।

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक के यहां सात शिकायतें लंबित पाई गई। जिस पर  मई माह का वेतन आहरण अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। सहायक अभियंता लघु सिंचाई, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग, सहायक निदेशक मत्स्य

विकास अभिकरण व परियोजना अधिकारी वैकल्पिक ऊर्जा के यहां एक-एक शिकायत लंबित पाया गया। जिस पर अग्रिम आदेश तक मई माह का वेतन आहरण रोक दिया गया। इस दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को तीन दिवस में निस्तारण करने और ऐसा नहीं करने पर वेतन

रोकने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, सीएमओ डा. आरके पोरवार, एडीएम वित्त व राजस्व रजनीशचन्द, सीआरओ रामसिंह, अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव व अरूण कुमार श्रीवास्तव, पीडी तेजप्रताप मिश्र आदि अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें