जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) की बैठक जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार टीडी इंटर कालेज में हुई बैठक में शिक्षकों की समस्या पर चर्चा हुई। बैठक में शिक्षकों समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की रणनीति तय की गई। बैठक में शिक्षकों ने शिक्षक एकता समिति का गठन किए जाने तथा रमेश को सदस्य बनाए जाने पर खुशी जाहिर की।
प्रांतीय मंत्री डा. राकेश सिंह ने कहा कि शिक्षकों को समस्या को लेकर हर स्तर पर आंदोलन खड़ा किया जाएगा। शिक्षक एकता समिति के सदस्य रमेश सिंह ने कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते एनपीएस की कटौती और उसका अंतरण आज तक नहीं किया गया। जब की दूसरे जनपदों में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी कर दी गई है। अपने हक के लिए शिक्षकों को आंदोलन करना होगा। यदि सप्ताह के भीतर शिक्षक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 24 फरवरी से शिक्षक डीआईओएस कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। डीआईओएस को शिक्षकों की लंबित समस्याओं का पत्रक सौंप कर निस्तारण कराए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष सरोज सिंह और मंत्री तेरस यादव ने शिक्षकों ने आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। बैठक में अतुल कुमार सिंह, पारस नाथ सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, दिलीप कुमार सिंह, सुलीन कुमार सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय, अरविंद राय, नीरज सिंह, दयाशंकर यादव, इंद्रपाल सिंह, आशुतोष राणा आदि मौजूद थे।