फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निजी चिकित्सक की मौत, 49 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से बुधवार को एक और जिंदगी हार गई। मछलीशहर के एक निजी चिकित्सक की प्रयागराज में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 51 हो गया है। वहीं, 49 नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3840 हो गई है। इसमें 553 केस एक्टिव हैं। नए मरीजों में खुटहन थाने के दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मछलीशहर के पुरानी सरकारी अस्पताल के पीछे नर्सिंग होम चलाने वाले चिकित्सक की एक सप्ताह पूर्व तबीयत खराब हुई थी। उन्हें प्रयागराज के स्वरुपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुधवार सुबह अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई और फिर कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इससे पहले जिले में 50 अन्य मरीजों की भी कोरोना से मौत हो चुकी है। उधर, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नए सैंपल एकत्रित किए। शहर के हुसैनाबाद, दीवानी कचहरी, खरका कॉलोनी, ईशापुर, खसबपुर में नए मरीज मिले हैं। करंजाकला ब्लाक के गदैला गांव में तीन, मड़ियाहूं केे रामपुर नद्दी में दो, रामपुर के भिवरा में भाई-बहन समेत तीन मरीज मिले हैं। इनके अलावा मड़ियाहूं कुंभमोदीगंज, खुटहन के पुरादला विशुनपुर, बदलापुर के उदपुर गेल्हवा में भी नए मरीजों की पहचान हुई है। खुटहन थाने के दो पुलिसकर्मी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सीएचसी चोरसंड के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने धर्मापुर क्षेत्र के अलीखानपुर गांव में कैंप लगाया। यहां 42 लोगों का सैंपल लिया गया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को 1042 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 49 पॉजिटिव आए हैं। पहले से भर्ती 35 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। एक की मौत हुई है। 1697 नए सैंपल भी लिए गए। इसे मिलाकर कुल 95684 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 92010 का रिजल्ट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें